देर रात तड़पते गोवंश की मदद को पहुंची बालाजी गोवंश हेल्पलाइन

IMG-20260921-WA0040

टीम देवपुरी गांव में घायल अवस्था में मिले गोवंश का टीम ने करवाया उपचार, गौसेवकों ने दिखाई मानवता

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा उपखंड के देवपुरी गांव में देर रात घायल अवस्था में तड़प रहे गोवंश की सूचना मिलते ही बालाजी गोवंश हेल्पलाइन टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात का समय होने के बावजूद टीम के सदस्यों ने बिना देरी किए घायल गोवंश की स्थिति देखी और डॉक्टर की मदद से उसका आवश्यक उपचार करवाया।इस सेवा

कार्य में राजस्थान प्रांत प्रमुख अध्यक्ष राजेश सेन, पूर्व सरपंच संजय मंत्री, डॉक्टर शंकर निन्दरिया, गोविंद मंत्री, तुलसी महाराज, किशन लोहार, कुलदीप वैष्णव, विशाल वैष्णव, नितेश माली, बालमुकुंद वैष्णव एवं सौजी रेगर सहित गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।देर रात तक चले इस सेवा कार्य में

सभी गौसेवकों ने घायल गोवंश की देखभाल की और उपचार के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखने का संकल्प लिया। गौसेवकों की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि सच्ची सेवा वही है, जिसमें समय और परिस्थिति की परवाह किए बिना जरूरतमंद जीव की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ें।बालाजी गोवंश हेल्पलाइन टीम ने आमजन से अपील की।

About The Author