आगरा के ताज गैलेक्सी होटल में हुआ भव्य ब्राइडल कॉम्पिटिशनमेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री की प्रतिभाओं
ने बिखेरा हुनर, आयोजन में शामिल हुए शहर के कई जाने-माने चेहरे
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
आगरा। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित ताज गैलेक्सी होटल में एक भव्य ब्राइडल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम में ब्यूटी, मेकअप और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्टों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में MDM मीनाक्षी दत्त
मेकओवर की ओनर वैसाली भदौरिया जी चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं BTCN एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति तिवारी जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।इस आयोजन को सफल बनाने में राही मेकओवर की ओनर सुमन कुशवाहा जी और कविता मेकओवर की ओनर कविता सिंह जी का विशेष योगदान रहा। दोनों आयोजकों ने अपनी
मेहनत और शानदार व्यवस्थाओं के साथ इस ब्राइडल कॉम्पिटिशन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्टों ने दुल्हन के खूबसूरत लुक, क्रिएटिव मेकअप और अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े अनेक लोग, मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल्स और अतिथिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने हुनर को निखारने तथा ब्यूटी इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेकअप आर्टिस्टों को एक मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना रहा।ताज गैलेक्सी होटल में आयोजित यह ब्राइडल कॉम्पिटिशन ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री के लिए एक शानदार अवसर साबित हुआ, जहां प्रतिभा,
रचनात्मकता और ग्लैमर का खूबसूरत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आयोजकों, अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं।