अजय देवगन का अनोखा अंदाज वायरल,अमृता फडणवीस संग जुहू बीच मे की सफाई
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई-बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन शनिवार को मुंबई के जुहू बीच पर एक खास अंदाज में नजर आए। गणेश विसर्जन के बाद आयोजित ‘सी शोर शाइन 2026’ सफाई अभियान में अजय देवगन ने भी हिस्सा लिया और समुद्र किनारे खुद कचरा
उठाकर सफाई की। इस दौरान उनके साथ अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।यह अभियान अमृता फडणवीस की संस्था दिव्यज फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था।
अभियान में बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े समेत कई सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। गणेश विसर्जन के बाद समुद्र तट पर जमा कचरे को हटाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई