डैलास की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-
लाम्बिया कला में आयोजित जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली डैलास व अरनिया गोड़ा विद्यालय की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।खिलाड़ियों के चयन से विद्यालयों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में डैलास की कृष्णा गुर्जर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को तृतीय
स्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वही अंजली गुर्जर व मोनिका गुर्जर ने अरनिया घोड़ा स्कूल की और से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।तीनो खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तर के लिए किया गया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डैलास विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवीलाल
कुमावत,शारीरिक शिक्षक रोहित धाकड़,अरनिया घोड़ा विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश धाबाई एवं शारीरिक शिक्षक मुकेश आचार्य ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राज्य स्तर पर भी
उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।विद्यालय परिवार की एवं ग्रामीणो ने छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।