शाहपुरा की बालिकाओं ने जीती जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पाँच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

IMG-20260929-WA0013

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भादवो की कोटड़ी हुरडामें 23_9_26 से 27_9_26 सितंबर 2026 तक आयोजित हुई। इसमें पी.एम. श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा की टीम ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला मॉडल

स्कूल शाहपुरा और पी.एम. श्री बालिका विद्यालय के बीच खेला गया। बालिका विद्यालय की टीम विजेता रही और मॉडल स्कूल उपविजेता रहा।विद्यालय के पाँच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग में सोनम धाकड़, प्रिंसी धाकड़ और आरती धाकड़ चुनी गईं। 19 वर्ष आयु वर्ग में कोमल गुर्जर

और राजनंदिनी सिंह का चयन हुआ। विद्यालय में सभी छात्राओं का प्रार्थना सभा में सभी बच्चों के सामने सम्मान किया गया अभिनंदन किया गया एवं उनकी टीम भावना एवं खेल भावना की प्रशंसा की गई। इन सब बच्चों की मेहनत में उनके टीम कोच

विवेक जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा उनके दिशा निर्देश में बच्चों ने बहुत अच्छी मेहनत करके अपना स्थान बनाया।टीम प्रभारी शिव प्रसाद शर्मा और ममता सिंघाड़िया ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। संस्था प्रधान सुरेन्द्र सिंह बारेठ, पीयूष

गदिया,शारीरिक शिक्षक माया कोली, इन्दिरा जैन और समस्त स्टाफ ने विजेता टीम को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।सभी का मुंह मीठा कराया गया।

About The Author