पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर हलचल तेज, आचार संहिता का काउंटडाउन शुरू

IMG-20260930-WA0009

चुनावी तैयारियां अंतिम दौर में, राज्य निर्वाचन आयोग की प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें जारी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में हलचल तेज हो गई है। चुनाव से जुड़ी तैयारियां अंतिम दौर में पहुंचने के बीच प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आरक्षण सहित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की दिशा में आयोग आगे बढ़ रहा है।

इसी बीच आचार संहिता लागू होने को लेकर भी काउंटडाउन शुरू हो गया है। सूत्रों से मिल रहे संकेतों के अनुसार 30 सितंबर 2026 को शाम के समय पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद,

पंचायत समिति, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है।चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

मतदान केंद्रों, कार्मिकों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।अब निगाहें राज्य

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। यदि 30 सितंबर को आचार संहिता लागू होती है, तो इसके साथ ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।

About The Author