सहायक निदेशक योगेश उपाध्याय ने किया विद्यालय का अवलोकन, शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का लिया जायजा
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान, जयपुर के सहायक निदेशक योगेश उपाध्याय व भीलवाड़ा जिले की एडीपीसी महोदया कल्पना ने पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा का अवलोकन किया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्राचार्य व विद्यालय परिवार की ओर से तिलक माल्यार्पण व उपरणा
पहनाकर उनका स्वागत किया गया।सहायक निदेशक उपाध्याय ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं में चल रही शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, छात्राओं की सहभागिता, शिक्षण सामग्री के उपयोग तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने विद्यालय में
संचालित पीएम श्री योजना की गतिविधियों, बालिका शिक्षा, डिजिटल एवं स्मार्ट कक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया।उपाध्याय ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं छात्राओं को
निरंतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय को आवश्यक मार्गदर्शन एवं संबलन प्रदान करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विद्यालय में स्टाफ की बहुत कमी होने के बावजूद भी शैक्षणिक व्यवस्था व पीएम श्री गतिविधियों की सुचारू रूप से संचालन किए
जाने पर प्रशंसा की। उपाध्याय द्वारा कक्षाओं का अवलोकन किया छात्राओं से अध्ययन अध्यापन के विषय में जानकारी ली। एवं बच्चों को श्रेष्ठ अंक लाने की जानकारी दी।विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सहायक निदेशक योगेश उपाध्याय का आभार व्यक्त किया। उनके मार्गदर्शन से विद्यालय
परिवार में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर राकेश कुमार खटीक, इंदिरा जैन, दुर्गेश पारिक, तबस्सुम खान, रानू धाकड़ एवं स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहे।