श्मशान घाट में अंधेरे के बीच अंतिम संस्कार करने को मजबूर लोग, बंद पड़ी रोड लाइटों से बढ़ी परेशानी!

IMG-20261022-WA0011

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। शहर के बेगूं रोड स्थित श्मशान घाट में नगर पालिका द्वारा लगाई गई रोड लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके चलते अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर नाराजगी है और उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन से जल्द लाइटें चालू करवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा में दो लोगों की मृत्यु होने के बाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान समय अधिक लगने से अंधेरा हो गया। ऐसे में वहां मौजूद लोगों को रोशनी की कमी के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।पूर्व पार्षद दुर्गा लाल कहार ने भी की कई बार शिकायतस्थानीय लोगों के अनुसार, श्मशान घाट की रोड लाइटें काफी समय से बंद हैं।

इस संबंध में पूर्व पार्षद दुर्गा लाल कहार द्वारा भी कई बार शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।श्मशान घाट जैसी संवेदनशील जगह पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और अन्य लोगों को परेशानी न हो।

मौके पर मौजूद लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन से मांग की है कि बेगूं रोड श्मशान घाट की बंद पड़ी रोड लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी को भी अंधेरे में अंतिम संस्कार करने की स्थिति का सामना न करना पड़े।

About The Author