शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शंभूपुरा के पूर्व राज्य पुरस्कृत शिक्षक डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत का पीएचडी पूर्ण होने पर शम्भूपुरा विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कुमावत ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए बड़ों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने ईको ब्रिक्स विषय पर बात रखते हुए हैं कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक से होने वाली कैंसर जैसी भयानक बीमारी आज लाखों लोगों के अकाल मृत्यु का कारण बन रही है।
पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान से जुड़ना होगा। आज प्लास्टिक जमीन, जल, जीव, जानवर सभी को नुकसान पहुंचा रही है। समय रहते हुए सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में प्लास्टिक मानव सभ्यता के विनाश का कारण बनेगी।
इस अवसर पर सभी भैया बहनों ने ईको ब्रिक्स बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान सीताराम चौधरी, अध्यापक विरेन्द्र सिंह, भगवान गोस्वामी, नवीन शुक्ला, अध्यापिका नौरती रेगर, किरण शर्मा, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर कुमावत, रामप्रसाद कुमावत, नंदकिशोर शर्मा उपस्थित रहे।









