वार्ड नम्बर 11 व 12 के शहरी सेवा शिविर में कार्य किये गए।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष, आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 का दिनांक 24.09.2025 को वार्ड न. 10 व 11 का नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान पालिका द्वारा 1 रजिस्ट्री का शुद्धी पत्र, जन्म प्रमाण पत्र 21,…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष, आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 का दिनांक 24.09.2025 को वार्ड न. 10 व 11 का नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान पालिका द्वारा 1 रजिस्ट्री का शुद्धी पत्र, जन्म प्रमाण पत्र 21, विवाह का 1 व मृत्यु प्रमाण पत्र 1 जारी किया गया तथा शिविर में 1 सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उस स्थान की तुरन्त सफाई करवाई गयी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरक पोषाहार के 20 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अन्तर्गत 1 आवेदन प्राप्त हुआ जिसका निस्तारण किया गया। पोषण ट्रेकर पर 2 की एफआरसी व ई केवाईसी की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों की जांच की गई। उक्त शिविर में पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी व आयुक्त रिंकल गुप्ता, पार्षद मोहन गुर्जर, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद इशाक,

स्वराज सिंह, दुर्गालाल कहार, कमलेश धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि याकूब खां, पुष्पेन्द्र कोली, सद्धीक पठान तथा नोडल अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षक हेमन्तदत्त पौण्डरिक, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed