शाहपुरा- राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-दिनांक 26.09.2025 रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष, आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2025 से 17.10.2025 तक शहरी सेवा शिविर 2025 का आज दिनांक 19.09.2025 को वार्ड न. 13 व 14 का नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान पालिका द्वारा जन्म प्रमाण पत्र 16, जारी किया गया तथा शिविर में दो सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उस स्थान की तुरन्त सफाई करवाई गयी एवं साथ ही 24 रोड लाईट को दुरस्त कर दो रोड लाईट नयी लगायी गयी। शिविर के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर महोदय, शाहपुरा द्वारा निरिक्षण किया गया जिसमें प्रत्येक डेस्क पर जाकर कार्य की प्रगति जानकारी ली, शिविर के दौरान चन्दा कोली पत्नी दीपक कोली की गोद भराई की रस्म की गयी।
इस अवसर पर पार्षद भानू प्रताप सिंह, राजेश सोलंकी, दुर्गालाल कहार, योगेश पारीक, अशोक छीपा, मुकेश मालावत, राजेश खटीक, मोहम्मद ईशाक, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कोली,भंवर कहार, मुकेश कुम्हार एवं पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, नोडल अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत कुमार वैष्णव, सहायक लेखाधिकारी कुन्दन लाल मीणा, राजूलाल भील, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थें।









