• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

राजस्थान। सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने CM भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र, सहकारिता विभाग पर जताई नाराजगी

Andher Nagri by Andher Nagri
September 29, 2025
in प्रशासन, राजनीति, राजस्थान
0
राजस्थान। सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने CM भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र, सहकारिता विभाग पर जताई नाराजगी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी लम्बित मांगों पर कार्रवाई न होने को लेकर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

शाहपुरा – राजेन्द्र खटीक। जयपुर-राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजा और सहकारिता विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई।

प्रमुख मुद्दे- 6 अगस्त 2025 को सहकारिता मंत्री को पत्र सौंपकर मांगों का समाधान करने का आग्रह किया गया था, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 29 सितम्बर से ही कम्प्यूटरीकरण कार्य, फसली ऋण वितरण-वसूली, सदस्यता अभियान और अन्य योजनाओं का अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू कर देंगे। मुख्य मांगें-ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों का जिला कैडर बनाकर नियोक्ता निर्धारण किया जाए।

केन्द्रीय सहकारी बैंकों में रिक्त पड़े ऋण पर्यवेक्षक के पदों पर समिति व्यवस्थापकों से 100% भर्ती की जाए। 10 जुलाई 2017 से पहले नियुक्त कार्मिकों का नियमितिकरण फिर से शुरू हो और आयु सीमा संशोधित की जाए। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सेवा नियम 2022 को संशोधित कर इन्हें कार्मिक विभाग से विधिवत मंजूरी दी जाए।

विरोध की चेतावनी- संघर्ष समिति का कहना है कि कर्मचारियों में गहरा असंतोष है और यदि सरकार ने तुरंत समाधान नहीं किया तो ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों की योजनाएं और किसानों को मिलने वाली सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी। ज्ञापन सौंपा गया शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा को भी कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप कर मांगों के समाधान की अपील की।

इस दौरान लक्ष्मण खारोल, किशन लाल जाट, नारायण गाडरी, रामदेव माली, रामलाल गुर्जर, रमेश चंद्र तेली, प्रदीप व्यास, रामलाल कुम्हार, रामप्रसाद बलाई, नरेंद्र काबरा, सुखदेव गुर्जर,नन्दलाल गाडरी, मगनलाल तेली, सुरेश रैगर, मनीष छिपा, लोकेश गाडरी, सत्यनारायण गाडरी, रतनलाल शर्मा और शाहपुरा ब्रांच के सभी व्यवस्थापक और सहायक व्यवस्थापक, अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#Cooperative_society#अंधेर_नगरी#किसान#भजनलाल_शर्मा#मुख्यमंत्री#राजनीति#राजस्थान#सहकारिता_विभाग
Previous Post

बुरहानपुर। नवरात्रि पर्व पर बुजुर्गों को नहीं आशियाना, भीम आर्मी ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से की वृद्धआश्रम की मांग

Next Post

राजस्थान सरकार को चौथी बार स्मरण शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग

Next Post
राजस्थान सरकार को चौथी बार स्मरण शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग

राजस्थान सरकार को चौथी बार स्मरण शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri