, , ,

भगवानपुरा में हाल बेहाल-स्कूल जाने के लिए बच्चों को कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ रहा है, सरपंच बोले ‘बजट नहीं’

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ग्राम पंचायत अरनिया रासा के अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा ग्राम के हालात इतने खराब हैं कि वहां स्कूल जाने वाले बच्चों और आम ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ व गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कुएं से पानी लाने या स्कूल जाने के लिए निकलना भी किसी मुसीबत से…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ग्राम पंचायत अरनिया रासा के अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा ग्राम के हालात इतने खराब हैं कि वहां स्कूल जाने वाले बच्चों और आम ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ व गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

हालात यह हैं कि कुएं से पानी लाने या स्कूल जाने के लिए निकलना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद से रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीण सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि “हमने सरपंच से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास इस समय कोई बजट नहीं है। हमने सचिव सचिन को फोन किया, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर ग्रामवासी अपनी समस्या लेकर जाएं तो जाएं किसके पास?”एक तरफ सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों के बच्चे कीचड़ और दलदल से गुजरकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।

इस माहौल में विद्यार्थी शिक्षा पर कैसे ध्यान दे पाएंगे, यह सोचने का विषय है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करवाई जाए ताकि बच्चों और नागरिकों को राहत मिल सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed