शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मेगा पेटीएम का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया।
प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई एवं सभी अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी को प्रखर राजस्थान 2.0 की अंतर्गत चलाई जा रहे कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दीगई।
इसके पश्चात कक्षा 3 से 12 तक कि छात्राओ के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता नारा लेखन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य आदि का आयोजन किया गया
जिसमें बहुत सी छात्राओं ने भाग लिया। इसके पश्चात स्थानीय विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी परिषद की सदस्य ज्योत्सना राणावत जो 2025 की RAS परीक्षा में उत्तीर्ण हुई।
उनको आमन्त्रित किया उन्होंने सभी छात्राओं को अपनी सफलता की कहानी सुनाई। कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त कर सकते हैं और पूरी मेहनत से अगर तैयारी करो तो निश्चित रूप से मंजिल प्राप्ति होती है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एसीबीईईओ सत्यनारायण कुमावत ने भी छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल व बिरसा मुंडा के जीवन परिचय से अवगत करवाया। प्राचार्य रीता धोबी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजेता छात्राओं को अतिथियों के द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इसके पश्चात कृष्ण भोग का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से 8 तक की सभी छात्राओं ने कृष्ण भोग का आनंद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में एसडीएमसी के सदस्य शंकर जोशी, स्वराज सिंह शेखावत, कैलाश चंद्र धाकड़, मुमताज खां कायमखानी उपस्थित रहे एवं एसडीएमसी की बैठक भी आयोजित की गई।
इसमें विद्यालय स्टाफ पीयूष गदिया, ज्योति सुमन, किरण सोडा, रश्मि व्यास एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया।








