, ,

कवि दिनेश बंटी शर्मा की सुपुत्री गार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा में दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा के हास्य कवि दिनेश बंटी शर्मा की सुपुत्री गार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा 2025 में दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उन्हें दो विषयों में एक्जेम्प्शन भी प्राप्त हुआ है। गार्गी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा के हास्य कवि दिनेश बंटी शर्मा की सुपुत्री गार्गी शर्मा ने सीए इंटर परीक्षा 2025 में दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।

उन्हें दो विषयों में एक्जेम्प्शन भी प्राप्त हुआ है। गार्गी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और साहित्यिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञात रहे कि सीए इंटर परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। गार्गी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि शाहपुरा क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।

कवि दिनेश बंटी शर्मा ने बताया कि गार्गी ने सतत परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के बल पर यह सफलता अर्जित की है।

परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गार्गी भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर देश-समाज की सेवा करने का लक्ष्य रखती हैं। गार्गी की सफलता पर शुभकामनाओं का तांता लग गया है। हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed