, ,

राधेश्याम कंजर ने दिया मानवता का परिचय, मृतक परिवार को दिलाई दो लाख की सहायता राशि

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। काछोला-मांडलगढ़ उपखंड के सरथला पंचायत के राजपुरा गांव में सूरज गुर्जर की असामयिक मृत्यु हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी घटना की सूचना मिलने के बाद समाजसेवी राधेश्याम कंजर ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिवार से संपर्क साधा और सरकार की योजनाओं के तहत हरसंभव सहायता दिलाने…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। काछोला-मांडलगढ़ उपखंड के सरथला पंचायत के राजपुरा गांव में सूरज गुर्जर की असामयिक मृत्यु हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी घटना की सूचना मिलने के बाद समाजसेवी राधेश्याम कंजर ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के परिवार से संपर्क साधा और सरकार की योजनाओं के तहत हरसंभव सहायता दिलाने का बीड़ा उठाया।

कुछ समय पूर्व ही सूरजमल गुर्जर का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा करवाया गया था। राधेश्याम कंजर ने इस योजना के अंतर्गत बैंक से संपर्क कर बीमा दावा प्रक्रिया पूरी करवाई।

परिणामस्वरूप मृतक की धर्मपत्नी समदा देवी गुर्जर को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।इसी के साथ राधेश्याम कंजर ने समदा देवी को विधवा पेंशन योजना का लाभ भी दिलवाया, जिससे उन्हें भविष्य में नियमित आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

उन्होंने मृतक के पुत्र शिवराज गुर्जर और पुत्री संतरा गुर्जर को भी पालनहार योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि एवं संभल (सहायता लाभ) दिलाने की कागजी कार्यवाही पूरी करवाई जिससे आर्थिक सहायता मिलेगी राधेश्याम कंजर ने बताया कि “सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन सहारा बन सकती हैं, बशर्ते समय पर जागरूकता और मार्गदर्शन मिले।”

उन्होंने अन्य ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने परिवारों का जीवन बीमा अवश्य करवाएं, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों ने राधेश्याम कंजर के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से मृतक परिवार को न केवल आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि सरकारी योजनाओं पर लोगों का विश्वास भी बढ़ा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed