शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ग्राम पंचायत डाबला कचरा के राजस्व गांव देव खेड़ा में चारागाह में धौलाई का देव नारायण भगवान के स्थान पर महिला सभा कर विधि विधान से चारागाह का भूमी पूजन कार्य कर चारागाह विकास कार्य का शुभारम्भ किया गया। सभा की अध्यक्षता चारागाह समिति की सदस्य सीमा देवी खारोल द्वारा की गई।
मीटिंग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत डाबला कचरा की सरपंच मेना देवी धाकड़ द्वारा की गई।कार्यक्रम में राजीवका विभाग से क्लस्टर मैनेजर पदम कंवर, एरिया कॉर्डिनेटर पिंकू लोहार, पोषण सखी सुनिता वैष्णव द्वारा महिलाओं को विभागीय जानकारियां दी।
कार्यक्रम में चारागाह भूमि विकास समिति देव खेड़ा की अध्यक्ष नंदू देवी भील, सदस्य प्रेमराज खारोल, बरदु जाट, माधु दास एवं देवखेड़ा ग्राम की महिलाओं द्वारा चारागाह की सुरक्षा , विकास एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी ली।









