, , ,

बजरंग दल ने निकाली रन फॉर हेल्थ रैली

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा बजरंग दल के संस्कार सप्ताह के निमित्त बजरंग दल का रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम महलों के चौक से प्रारंभ होकर रामद्वारा में समापन हुआ। रन फॉर हेल्थ में शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई एवं सीताराम बाबा द्वारा भगवा पताका दिखाकर शुभारंभ किया। शाहपुरा नगर एवं आसपास…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा बजरंग दल के संस्कार सप्ताह के निमित्त बजरंग दल का रन फॉर हेल्थ का कार्यक्रम महलों के चौक से प्रारंभ होकर रामद्वारा में समापन हुआ।

रन फॉर हेल्थ में शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई एवं सीताराम बाबा द्वारा भगवा पताका दिखाकर शुभारंभ किया। शाहपुरा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा ना करने का संकल्प लिया।

बजरंग दल विभाग संयोजक धनराज वैष्णव ने बताया कि पुरे चितौड़ प्रांत में नशा मुक्त युवा विकसित भारत के ध्येय के साथ एक ही दिन में एक साथ कार्यक्रम हुआ। युवाओं में बढ रहे नशे के प्रकोप को रोकने एवं उनमें जागरूकता के लिए यह अभियान सम्पुर्ण प्रांत में चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह राणावत,सह जिला मंत्री कैलाश धाकड़, प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख विनोद सनाढ्य,प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राणावत, प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश व्यास,

मंत्री महावीर कहार, प्रखंड सह मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, प्रखंड संयोजक विष्णु सुखवाल सह संयोजक सुरेश कुमावत, गोरक्षा प्रमुख प्रकाश कहार, नगर सह संयोजक अजय विक्रम सिंह, बजरंग दल खंड संयोजक किशन वैष्णव, कमलेश ,पुर्व प्रखंड संयोजक महेंद्र रायका,

पुर्व प्रखंड मंत्री मुकेश सेन, पुर्व जिला संयोजक ललित गुजर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, राजेन्द्र बोहरा, खुशीराम आचार्य, पार्षद मोहन गुर्जर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के विकास मुंदड़ा,लोकेश कहार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed