,

श्रंगारचंवरी में मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। पिपलुन्द-जनजाति स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती के उपलक्ष में गोविन्द गुरु सामुदायिक भवन श्रृंगारचंवरी में ग्राम पंचायत के प्रशासक वेदप्रकाश खटीक की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके, उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अनुपम योगदान…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। पिपलुन्द-जनजाति स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन जयंती के उपलक्ष में गोविन्द गुरु सामुदायिक भवन श्रृंगारचंवरी में ग्राम पंचायत के प्रशासक वेदप्रकाश खटीक की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके, उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अनुपम योगदान को याद किया गया।

ग्राम सभा में भारत सरकार की जनजाति समुदाय के लिए महत्वाकांक्षी योजना आदियोगी कर्मयोगी गांव श्रृंगारचवरी , गोदान का बाड़ा, डांग का बाड़ा और गोपीपुर गांवों में 30 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की आगामी पंच वर्षीय योजना का अनुमोदन किया।

इस अवसर पर वर्षों से उपेक्षित धुवाली का नाका बस्ती के निवासियों को निःशुल्क पट्टे वितरित किए गए।ग्राम सभा में गोस्वामी समाज के मोक्ष धाम एवम् धुवाली का नाका मोक्ष धाम हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी लिया गया।

ग्राम सभा में ग्राम विकास अधिकारी राकेश चौधरी,वार्ड पंच कंवरी लाल मीणा, बन्ना लाल मीणा, दीपक खटीक,महाराणा प्रताप स्मृति संस्थान से सचिव नरेन्द्र सिंह राणावत,रतन पूरी, प्रहलाद पूरी, भंवर पूरी, रमेश पूरी, हेमराज पूरी, जगदीश मीणा, देवकरण मीणा, दुर्गा लाल खटीक, आयुर्वेदाचार्य शिवराम मीणा,कैलाश भील, दीपू भील, सोहन भील, भरत मीणा, प्रवीण मीणा, सोराज लुहार सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed