,

कई नामचीन कवि भाग लेंगे मण्डेला स्मृति कवि सम्मेलन में 27 नवम्बर को होगा कवि सम्मेलन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 27 नवम्बर 2025, गुरुवार को आयोजित होगा। 28वें लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवि भाग लेंगे। संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि आमंत्रित कवियों में राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 27 नवम्बर 2025, गुरुवार को आयोजित होगा।

28वें लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवि भाग लेंगे।

संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि आमंत्रित कवियों में राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि एवं साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र जोधपुर (लोककवि श्री मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान प्राप्त सम्मानित कवि),डॉ. कीर्ति काले- नई दिल्ली (अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्रि), रास बिहारी गौड़-अजमेर (अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, लाफ्टर फेम एवं मंच संचालक), पं उमेश उत्साही-जयपुर (राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओजस्वी कवि), विष्णु विश्वास-अंता (राजस्थानी भाषा के सुमधुर गीतकार),कानू पंडित- श्री नाथद्वारा (हास्य एवं श्रृंगार के विलक्षण कवि), दिनेश ‘बंटी’ शाहपुरा (सुप्रसिद्ध हास्य कवि) एवं अन्य कविगण भाग लेंगे।

आयोजन के सूत्रधार एवं संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कवि डॉ. कैलाश मण्डेला ने बताया कि सर्दी के मौसम की विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन रात्रि 7.30 बजे से श्री राम टॉकीज के हॉल में आयोजित किया जाएगा।

सीमित स्थान होने से कवि सम्मेलन हेतु फ्री पास जारी किये जाएंगे जिससे असुविधाजनक स्थिति पैदा नहीं हो। प्रवेश पास की प्राप्ति म्यूजिक पोईंट-त्रिमूर्ति सर्किल तथा सुदर्शन एंटरप्राइजेज-कोर्ट के सामने से की जा सकेगी। ‘पहले आओ पहले पाओ’ की व्यवस्था के अनुसार समय पर कार्यक्रम में आने पर ही उचित स्थान पर बैठने की व्यवस्था संभव हो सकेगी।

कार्यकम को लाइव करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं जिससे दूरस्थ श्रोता भी कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। लिंक आदि की सूचना शीघ ही दी जाएगी। फ्री पास की उपलब्धता 25 नवंबर से होगी।देश भर में ख्याति प्राप्त इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रतिवर्ष होने वाले इस सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जिले एवं जिले से बाहर से भी अनेक श्रोतागण भाग लेते रहे हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed