शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा में वार्ड नम्बर 18-19 में निर्वाचन विभाग के आदेश के बाद मतदान सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ घर-घर जाकर वार्ड में गणना प्रपत्र भरने हेतु मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जुटाकर फॉर्म भरने का कार्य कर रहे है।
शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में वार्डो में बीएलओ राज कुमार रेगर ने लोगो को घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी देकर फॉर्म भरकर दस्तावेज जुटा रहे।वार्ड 18-19 के आम नागरिक भी बीएलओ की सहायता कर रहे है।
नगरपालिका से कुलदीप जैन,भूपेंद्र सिंह, आशा सहयोगिनी, वार्ड के पूर्व पार्षद शंकर खटीक, पार्षद पति पुष्पेंद्र कोली, समाज सेवक राजेन्द्र खटीक व धनराज खटीक भी बीएलओ की पूरी तरह से सहायता करने में लगे हुए है।
























