शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कांग्रेस के युवा नेता मनीष नायक ने भीलवाड़ा सर्किट हॉउस में मेवाड़ के कद्दावर नेता भीलवाड़ा के भागीरथ डॉ सीपी जोशी साहब से मुकालात कर विस्तृत चर्चा की।इस मोके पर पूर्व आमेर विधायक गंगासहाय शर्मा व बड़े भाई विक्रम देव गुर्जर साथ रहे।
नायक ने बताया मेवाड़ चित्तौरगढ़ की रिजर्व कपासन – राशमी सीट में नायक समाज अधिक संख्या में निवास करते है।
मेवाड़ से नायक समाज के व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी से टिकिट मिलना चाहिए। देश की आजादी से नायक समाज कांग्रेस के साथ वोट करती रही है और आज विषम परिस्थि में भी कांग्रेस के साथ है।
पिछले विधानसभा में मारवाड़ से दो नायक समाज के व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकिट दिया आज दोनों ही कांग्रेस से विधायक है।









