शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला भीलवाड़ा एवं राजसमंद जिला इकाई द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) रामेश्वर लाल बाल्दी का राजसमंद जिला मुख्यालय कांकरोली स्थित सीडीईओ कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में भीलवाड़ा से पहुँची टीम में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र रेगर, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा, जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़, संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ब्लॉक महामंत्री भारत वैष्णव, शारीरिक शिक्षक अभिषेक मीणा सहित जिला कार्यकारिणी एवं शाहपुरा ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजसमंद जिले की ओर से जिला अध्यक्ष मोहब्बत सिंह भेसाना एवं उनकी कार्यकारिणी टीम ने भी समारोह में भाग लिया।सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यालय पहुँचकर सीडीईओ बल्दी का साल–साफा, पगड़ी एवं मालाओं से आतिथ्यपूर्ण और सम्मानजनक स्वागत किया।

























