, ,

आदित्य लक्षकार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।‌ शाहपुरा-सीकर में आयोजित 69 वी विद्यालयी 17 वर्षीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के प्रतिभाशाली तैराक आदित्य लक्षकार ने शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य ने चार स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।‌ शाहपुरा-सीकर में आयोजित 69 वी विद्यालयी 17 वर्षीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले के प्रतिभाशाली तैराक आदित्य लक्षकार ने शानदार प्रदर्शन किया।

आदित्य ने चार स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक हासिल किया।

आदित्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। वे आगामी 30 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आदित्य की इस उपलब्धि पर भीलवाड़ा तरक्की संघ के सचिव नरेश बूलिया, प्रताप सिंह राणावत, अनिल लक्षकार, अंकित शर्मा, वीरेन्द्र ओझा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की शुभकामनाएँ दीं।

गौरतलब है कि आदित्य लगातार चौथी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। वे अब तक दो बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर चुके हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed