, , ,

भीलवाड़ा की भीमा बाई नारी संगठन को कलेक्टर ने किया सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक भीलवाड़ा-नारी शक्ति संगठन द्वारा चलाई जा रही समाज सेवा को 3 वर्ष हो चुके है।इस संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य डॉ भीमराव अंबेडकर की विचारधाराओं को उन घरेलू कामकाजी महिलाओं तक पहुचना है जो आज के दौर में घर के कार्यो में ही सीमित रह जाती है उनको जागरूक करने व पढ़ाई…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक

भीलवाड़ा-नारी शक्ति संगठन द्वारा चलाई जा रही समाज सेवा को 3 वर्ष हो चुके है।
इस संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य डॉ भीमराव अंबेडकर की विचारधाराओं को उन घरेलू कामकाजी महिलाओं तक पहुचना है जो आज के दौर में घर के कार्यो में ही सीमित रह जाती है

उनको जागरूक करने व पढ़ाई पर जोर देने के उद्देश्य से बनाया गया और समाज की निर्धन, गरीब व असहाय महिलाओ की सहायता व उनका सहयोग करने के लिए बनाया गया है।


भीमा बाई नारी शक्ति संगठन द्वारा तिलक नगर स्थित खटीक समाज छात्रावास में रोज योग क्लास शिविर चल रहा है,साक्षरता अभियान व छोटे बच्चो का समर केम्प भी सर्दियों की छुट्टियों व गर्मियों की छुट्टियों में चलाये जाते है।


महिलाओ को रोजगार हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी खोले गए व 20 महिलाओ को भामाशाहों के माध्यम से सिलाई मशीने भी दिलवाई गई।


भीमा बाई नारी शक्ति संगठन द्वारा मेहंदी,ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स भी करवाये जाते है व भीमा बाई नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष अनिता पहाड़िया द्वारा परिचय सम्मेलन भी करवाया गया एवं आसीन्द में खटीक समाज सामूहिक सम्मेलन में भी भाग लिया व महिला शक्ति द्वारा सहयोग किया गया।
इन कार्यो द्वारा भीमा बाई नारी शक्ति संगठन को भीलवाड़ा कलेक्टर द्वारा समान्नित किया गया।
जिसका भीमा बाई नारी शक्ति संगठन ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed