शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान विषय पर आज स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पीएम श्री योजना के अंतर्गत (नागरिकता कौशल, संवैधानिक मूल्य एवं भारत का ज्ञान कार्यक्रम) 20 नवंबर से 26 नवंबर तक राष्ट्रीय गौरव सप्ताह आयोजित किया जाएगा
जिसके अंतर्गत आज मेरा संविधान संविधान मेरा स्वाभिमान विषय पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर संस्था प्रधान रीता धोबी ने रैली का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सभी छात्राओं को संविधान के महत्व पर जानकारी दी गई एवं संविधान की प्रस्तावना के विषय में बताया गया। छात्राएं द्वारा विद्यालय से शहर के मुख्य मार्ग से विद्यालय के कैचमेंट एरिया में रैली निकाली गई।
छात्रों ने नारों के माध्यम से संविधान के महत्व की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 26 नवंबर को संविधान की प्रस्तावना का वाचन संविधान पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ पीयूष गदिया, राकेश खटीक, माया कोली, किरण सोडा ,इंदिरा जैन दुर्गेश पारिक अनिल लखोटिया एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।








