,

भीलवाड़ा में धर्म संस्कृति राष्ट्र जागरण महोत्सव 28 दिसम्बर से शुरू

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-धर्मनगरी भीलवाड़ा में अन्तरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के तत्वावधान में दिव्य 33वां आचार्यश्री पाटोत्सव एवं रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा रजत जयंति महोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय धर्म संस्कृति राष्ट्र जागरण महोत्सव का आयोजन 28 दिसम्बर से होने जा रहा है। भीलवाड़ा में माणिक्यनगर स्थित रामद्वारा में अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाधीश्वर…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-धर्मनगरी भीलवाड़ा में अन्तरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के तत्वावधान में दिव्य 33वां आचार्यश्री पाटोत्सव एवं रामस्नेही चिकित्सालय भीलवाड़ा रजत जयंति महोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय धर्म संस्कृति राष्ट्र जागरण महोत्सव का आयोजन 28 दिसम्बर से होने जा रहा है।

भीलवाड़ा में माणिक्यनगर स्थित रामद्वारा में अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य श्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में होने वाले इस विराट भव्य गरिमापूर्ण धार्मिक आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

पांच दिवसीय आयोजन में देश के प्रमुख धर्म गुरूओं के साथ कई संत महात्मा भी शामिल होंगे। प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विशेष कार्यक्रम के साथ शाम 7 बजे से नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन होगा।

इसके लिए रामस्नेही संत जगवल्लभ रामजी महाराज के निर्देशन में आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। पांच दिवसीय आयोजन का आगाज 28 दिसम्बर को सुबह 9 बजे गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से रामद्वारा तक निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होंगा।

हाथी, घोड़ा, उंट पालकी, अखाड़ा प्रदर्शन, शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। आयोजन के दूसरे दिन 29 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम में द्वारिकापीठ के शंकराचार्य जगदगुरू स्वामी श्री सदानंदजी महाराज एवं 30 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम में निम्बार्क तीर्थ के पीठाघीश्वर निम्बार्काचार्य जगद्गुरू श्री श्यामशरणजी देवाचार्य श्रीजी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा।

इसी तरह आयोजन के चौथे दिन 31 दिसम्बर के कार्यक्रम में भानपुरा पीठ के पीठाघीश्वर श्री शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंदजी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। धर्म संस्कृति राष्ट्र जागरण महोत्सव के अंतिम दिन 1 जनवरी को रजत जयंति मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

महोत्सव के तहत प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक नानी बाई का मायरा कथा का वाचन रामस्नेही संत गोविन्दरामजी महाराज के मुखारबिंद से होगा। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गो का सहयोग लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed