, , ,

जहाजपुर विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाक़ात, यूरिया संकट पर मिला बड़ा आश्वासन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर, भीलवाड़ा—आज जहाजपुर विधायक ने जयपुर में कृषि मंत्री से मुलाक़ात कर विधानसभा क्षेत्र में जारी यूरिया खाद की गंभीर कमी से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। विधायक द्वारा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए आगामी रबी सीज़न में खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने की कड़ी मांग की गई। कृषि मंत्री ने तुरंत संज्ञान…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर, भीलवाड़ा—आज जहाजपुर विधायक ने जयपुर में कृषि मंत्री से मुलाक़ात कर विधानसभा क्षेत्र में जारी यूरिया खाद की गंभीर कमी से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

विधायक द्वारा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए आगामी रबी सीज़न में खाद उपलब्धता सुनिश्चित करने की कड़ी मांग की गई।

कृषि मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आगामी तीन दिवस में भीलवाड़ा जिले को 2600 मैट्रिक टन यूरिया खाद सप्लाई करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विशेष व्यवस्था के तहत नज़दीकी बूंदी जिले से भी जहाजपुर क्षेत्र के लिए अतिरिक्त यूरिया सप्लाई उपलब्ध करवाने के निर्देश देने की बात कही।

विधायक ने कहा कि “किसान हमारी प्राथमिकता हैं, और यूरिया की कमी के कारण किसी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।”

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed