कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम पूरा हुआ।
महाराजगंज और कुशीनगर को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित कप्तानगंज फ्लाइओवर आज औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया इस फ्लाईओवर का मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय दुबे के कर कमलों द्वारा पूजा अर्चन के साथ शुभारंभ हो गया।
वर्षों से क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या—जाम—अब इस फ्लाइओवर के शुरू होने से काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
1333 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक फ्लाइओवर दोनों तरफ रैंप की सुविधा से लैस है, जिससे स्थानीय यातायात और लंबी दूरी के यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और तेज़ आवागमन का लाभ मिलेगा।
फ्लाइओवर के बन जाने से कप्तानगंज क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की आवाजाही को नई गति मिलेगी।
यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व और प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कप्तानगंज फ्लाइओवर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा, सुविधा और समृद्धि की नई राह है।
इससे न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यात्रा का समय भी घटेगा और लोगों का दैनिक जीवन अधिक सुगम होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फुल बदन कुशवाहा,
जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, सोनू खेतान, मनोज गोविन्दराव लल्लन बाबू, सभासद दिलीप बैश, पार्टी पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

























