,

वोट चोर नीतियों के खिलाफ” तथा SIR प्रक्रिया को लेकर शाहपुरा कांग्रेस की बैठक

दिल्ली महारैली के लिए रणनीति तय शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से शाहपुरा बनेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस…

2 minutes

Read Time

दिल्ली महारैली के लिए रणनीति तय

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से शाहपुरा बनेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने की।

बैठक में ब्लॉक और नगर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली में शामिल कराने पर जोर दिया गया। साथ ही SIR प्रक्रिया की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी बूथ पर मतदाता सूची से किसी मतदाता का नाम न कटे।

विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर का बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर ने कहा कि भाजपा की जन-विरोधी नीतियों से जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि भाजपा के मंत्री और नेता मस्त हैं।

किसानों को खाद के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है और उन पर लाठियाँ बरसाई जा रही हैं। जनता के काम नहीं हो रहे, परेशानियाँ लगातार बढ़ रही हैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली रामलीला मैदान मै चलने का आवाह्न किया।

नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती लाने, एक-एक वोटर से संपर्क करने तथा तथाकथित “वोट चोर नीतियों” का विरोध जनता तक पहुँचाने की अपील की।

अन्य वक्ताओं ने भी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए जल्द रणनीति तैयार करने की आवश्यकता जताई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में—बनेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण गाडरी, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, शंकर रैगर, हनुमान वैष्णव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता, राम प्रसाद धाकड़, लादू राम खटीक, मानक घुसर, ओम सिंधी,नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा,

सुनील बघेरवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, केशव सपूत,भेरू लाल खटीक, लादू राम रैगर, निर्मल कुमार सेन, शिवराज गाडरी, युनुस खान, आसिफ खान, मुन्ना, विजय सिंह, पप्पू जैन, पारस चौधरी, नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा अमजद खां, रामप्रताप कहार, प्रेम कहार, पीयूष गाडरी, शंकरलाल रैगर, कैलाश फामड़ा,

भैरू लाल जाट, पन्नालाल खारोल, किशन लाल गुर्जर, दिलकुश गाडरी, चेतन रैगर, राजीव गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, नरेश रैगर, भेरू लाल रैगर, चन्द्रप्रकाश रैगर, संजय रैगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, धनराज जीनगर, सुरेंद्र कुमार गोरी, शकर रैगर, इकबाल , विजय सिंह शेखावत, श्याम गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor