शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मिंडोलिया में 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार को पोस्टर स्लोगन वाद-विवाद, गीत-संगीत गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ राज्य में केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं में मुख्यमंत्री आयुष्मान सड़क सुरक्षा योजना सड़क दुर्घटना पीड़ित हेतु कौशल उपचार आदि का व्यापक प्रचार प्रसार एवं संबंधित पम्पलेट का वितरण किया।
विद्यालय में उपस्थित सभी बालक-बालिकाओं ने संस्कृत मिंडोलिया विद्यालय स्टाफ सहित गांव के सड़क सुरक्षा अभियान की जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। ग्राम वाशी जागरूकता पर सकारात्मकता प्रदान की तथा ध्यान से चलो पर विश्वास व्यक्त किया।
रैली पर पुष्प वर्षा एवं सड़क सुरक्षा के नारे लगाए गए। संस्था प्रधान सुश्री फ़िल्मा मीणा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की भूमिका में अध्यापक परमेश्वर लाल कुमावत, महावीर प्रसाद कुम्हार, महेंद्र कुमार कोली, कुककम, हेल्पर सोनू शर्मा व एजन जाट उपस्थित रहे।








