शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा — अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ शाहपुरा द्वारा प्रबोधकों की पुरानी सेवा की गणना को पुनः लागू कराने की मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शाहपुरा को सौंपा गया।
ज्ञापन आईटी सेल प्रभारी एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह राठौड़ के सानिध्य में सौंपा गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सनाढ्य, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र लोहार, जिला मंत्री शौकीनलाल धोबी सहित शाहपुरा ब्लॉक की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।
संगठन ने बताया कि जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज जिले के सभी ब्लॉकों में एकसाथ यह मांगपत्र सौंपा गया। प्रबोधक वर्ग की पुरानी सेवा की गणना को पुनः बहाल करने की एकमात्र मांग को लेकर जिले के सभी ब्लॉक सक्रिय रहे।
जहाजपुर ब्लॉक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में बनेड़ा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सुथार के नेतृत्व मेंमांडलगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष राधाकृष्ण लक्षकार एवं मथुराप्रसाद माली के नेतृत्व मेंसभी स्थानों पर संबंधित उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।









