, ,

दक्ष ग्राहक निर्माण करना ही ग्राहक पंचायत संगठन का प्रमुख उद्देश्य – लोकेंद्र मिश्रा

दिनांक 11.12.2025 को केमिस्ट्री बाय नरोत्तम सर कोचिंग, बुंदेला कॉलोनी दतिया में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अवसर पर दक्ष ग्राहक कैसे बनें? विषय को लेकर ग्राहक जागरण संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री लोकेंद्र जी मिश्रा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सह सचिव तथा दतिया…

2 minutes

Read Time

दिनांक 11.12.2025 को केमिस्ट्री बाय नरोत्तम सर कोचिंग, बुंदेला कॉलोनी दतिया में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक जागरण पखवाड़ा के अवसर पर

दक्ष ग्राहक कैसे बनें?

विषय को लेकर ग्राहक जागरण संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री लोकेंद्र जी मिश्रा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सह सचिव तथा दतिया जिला के अध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव एवं कोचिंग संचालक नरोत्तम जाटव उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राम कुमार मोर द्वारा की गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ संगठन के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माला पहनकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया मुख्य अतिथि लोकेंद्र जी मिश्रा द्वारा बताया गया कि कोई भी वस्तु कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो किंतु उसे खरीदने वाला ग्राहक न हो तो उसका मूल्य शून्य है अर्थात ग्राहक अर्थ व्यवस्था की धुरी है किंतु ग्राहक संगठित न होने से ठगा जा रहा है।

अब प्रत्येक ग्राहक को चाहिए कि वह अनुचित व्यापार करने वाले प्रत्येक व्यापारी एवं कंपनी का विरोध कर उसका बहिष्कार करें जिससे कि वह कंपनी या व्यापारी नैतिक व्यापार करने के लिए वाद्य हो।

किसी भी वस्तु को खरीदते समय ग्राहक को उस वस्तु के बारे में यह जानकारी लेना आवश्यक है कि उसकी गुणवत्ता उच्च, माप सही एवं उत्पादन तिथि अंकित हो एवं MRP से अधिक पैसे न दें एवं बिल अवश्य लें तभी आप दक्ष ग्राहक कहलाएंगे।

विशिष्ट अतिथि देवेंद्र भार्गव द्वारा बताया गया कि ग्राहक लालच, लापरवाही और जल्दबाजी के चक्कर में साइबर फ्रॉड का शिकार होता है और ग्राहक भ्रामक विज्ञापन के जाल में फंसकर स्वयं ठगी के शिकार के लिए आमंत्रित होता है। किसी भी संस्था की ऑफिशल वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें गूगल पर डायरेक्ट सर्च ना करें।

क्विक सपोर्ट, एनी डेस्क प्रत्येक आईडी का यूआरएल अलग-अलग रहता है अर्थात यूआरएल के माध्यम से उसे संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का पता किया जाता है। मोबाइल में फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर फोन पे इत्यादि में टू- स्टेप वेरीफिकेशन प्रक्रिया अपनाएं जिससे कि पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहे।

फिर भी यदि किसी के साथ सायबर फ्रोड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करावे। कार्यक्रम का संचालन यशदीप सिंह राजपूत एवं ग्राहक गीत कौशल पाठक द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख हेमंत नामदेव, अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, योगेश साहू, शिक्षक, छात्र आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed