• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home राजनीति

मुख्यमंत्री भजन लाल ने मांडलगढ़ विकास कार्यो के बारें में बताया

Andher Nagri by Andher Nagri
December 20, 2025
in राजनीति, राजस्थान
0
मुख्यमंत्री भजन लाल ने मांडलगढ़ विकास कार्यो के बारें में बताया
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। मांडलगढ़-मुख्यमंत्री भजनलाल ने मांडलगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान को पीने के पानी की समस्या से मुक्त करने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ को ब्राह्मणी नदी से जोड़ा जाएगा और इस योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत धार्मिक स्थलों के जयकारों के साथ की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यक्रमों को जनता से जोड़ा गया है और विकास कार्यों को कैसे पूरा किया जा सकता है, यह समस्या समाधान शिविरों के माध्यम से देखा गया है।भजनलाल ने कहा कि दो साल पहले विकास और सेवा के कार्यों का संकल्प लिया गया था, जिसे सरकार पूरा कर रही है।

इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के लिए 322 करोड़ रुपए का शिलान्यास और 300 करोड़ रुपए की नींव रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भीलवाड़ा के विधायकों द्वारा मांगे गए कार्य पूरे किए गए हैं और अब तक जिले में लगभग तीन हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य सम्पन्न हुए हैं।

उन्होंने 101 गांव और ढाणियों को सड़क से जोड़े जाने की जानकारी दी।भजनलाल ने कहा कि बीगोद को त्रिवेणी संगम के रूप में विकसित किया जाएगा और धनोप माता, चलानिया भैरू में भी विकास कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में किए गए वादों में लगभग 70 फीसदी पूरे हो चुके हैं। 8 करोड़ रुपए की लागत से भीलवाड़ा-पीथास-देवगढ़ सड़क मार्ग का कार्य भी चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पानी की समस्या दूर करने का काम सबसे पहले शुरू किया गया।

प्रदेश के 17 जिलों में पानी की समस्या को दूर करने का कार्य चल रहा है। ब्राह्मणी नदी को चित्तौड़ होते हुए भीलवाड़ा लाने पर भी काम चल रहा है।उन्होंने किसानों के लिए बिजली देने, 150 रुपए का बोनस देने, और रोजगार, पानी, बिजली जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के कामों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि दो साल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ और चार लाख लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचे है। सांसद दामोदर अग्रवाल ने स्वागत करते हुए उन्हें फड़ चित्रकारिता भेंट की।

इससे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जानकारियां भी ली। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ग्रामीण सेवा समाधान शिविर का अवलोकन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान का विकास का सपना देख था जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास के काम विपक्षी पार्टी पचा नहीं पा रही है। मांडलगढ़ क्षेत्र हुए विकास कार्यों की बुकलेट का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद दामोदर अग्रवाल व अन्य नेताओं ने विमोचन किया।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#राजनीति
Previous Post

दतिया प्रशासन का एमपी में ऐतिहासिक दबदबा: निरंतर शीर्ष पर रहने का बनाया रिकॉर्ड

Next Post

भेरुजी महाराज को लगाया पौष बड़े का भोग

Next Post
भेरुजी महाराज को लगाया पौष बड़े का भोग

भेरुजी महाराज को लगाया पौष बड़े का भोग

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri