,

राठौड़ एवं महावीर कुमार भील प्रांतीय सम्मेलन अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के सम्मेलन में सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का विशाल सम्मेलन स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में दिनांक 20 /12/ 2025 को समापन सत्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिस पर मुख्य विषय संगठनात्मक चर्चा, संगठन का विस्तार चिंतन एवं मनन हुआ। शैक्षिक नवाचारों के साथ शिक्षा में प्रबोधकों की…

3 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का विशाल सम्मेलन स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में दिनांक 20 /12/ 2025 को समापन सत्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिस पर मुख्य विषय संगठनात्मक चर्चा, संगठन का विस्तार चिंतन एवं मनन हुआ। शैक्षिक नवाचारों के साथ शिक्षा में प्रबोधकों की अहम भूमिका एवं कर्तव्य निर्वहन मुख्य चर्चा का विषय रहा ।

दिनांक 19/12 /2025 को सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम रहा।इसके मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, महाराजा गंगा सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित, एवं कृषि महाविद्यालय के कुलपति विक्रम योगी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत ने की।

इसमें भीलवाड़ा जिले से जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी और प्रबोधक साथियों ने सैकड़ो की संख्या में संख्या बल के साथ अपनी उपस्थिति अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने अपने ओजस्वी भाषण से प्रबोधकों की मांग पुरानी सेवा की गणना को ऊंचे स्वर में उठाई।

जिसके परिणाम में विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास ने अपने उद्बबोधन में प्रबोधकों की मांगों को विधानसभा में सरकार के सामने रखने का प्रण लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद्र रेगर ने भी अपनी वार्ता से प्रबोधकों को लाभान्वित किया। जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपनी वार्ताएं रखते हुए संगठनात्मक ओजस्वी वार्ता रखी।

इस अवसर पर शाहपुरा ब्लॉक से आईटी सेल प्रभारी एवं संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के ब्लॉक अध्यक्ष गजराज सिंह राठौड़ को विधायक पश्चिम जेठानंद व्यास ने एवं प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के केसर सिंह चंपावत ने सम्मानित किया एवं बीएलओ कार्य से 100% sir सर्वेक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधीश एवउपखंड अधिकारी से सम्मानित होने वाले प्रबोधक महावीर कुमार भील को भी प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत द्वारा सम्मानित किया गया ।

शाहपुरा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रांत सम्मेलन में भाग लिया जिसमें संभाग प्रभारी राजमल बंजारा, जिला मंत्री राधेश्याम बलाई,जय सिंह राणावत, छगनलाल धाकड़, धन्नालाल रेगर, महावीर माली, जगदीश जाट, कन्हैयालाल बावरी एवं महावीर भील का शाहपुरा से सभी भीलवाड़ा जिले से ब्लॉक के प्रबोधकों एवं ब्लॉक अध्यक्षों का कई सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबोधकों की प्रमुख मांग को सरकार के पास पूर्ण जोर से रखने का आश्वासन दिया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिले से संख्या बल पर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति देने पर अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोढ़ी एवं मुख्य महामंत्री अनूप सिंह इंदा प्रदेश कार्यकारिणी ने आभार व्यक्त किया।

सम्मेलन के दूसरे दिन अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र आचार्य, बीकानेर जिला महामंत्री महादेव शर्मा, राकेश यादव प्रदेश संयुक्त मंत्री, शंकर मारू प्रदेश मुख्यमंत्री अनूप सिंह इंदा सभी ने संगठन पर चर्चा का विषय कर खुला मंच रखकर अपने विचार रखें एवं पुरानी सेवा की गणना की मांग पर आंदोलनात्मक चर्चा का विषय रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed