, ,

लाम्बा ग्राम में विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगियों लाम्बा प्रीमियर लीग सीजन–2 का समापन समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित

सुपरकिंग्स लाम्बा रही विजेता, लाम्बा इंडियंस रही उपविजेता शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र में विधायक डॉ लालाराम बैरवा के जन्मोत्सव अवसर पर लाम्बा ग्राम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 20 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।। प्रतियोगिता 18 दिसंबर से प्रारंभ हुई थीं। इस अवसर पर भव्य समापन समारोह का आयोजन श्री चामुंडा माताजी स्थान…

1 minute

Read Time

सुपरकिंग्स लाम्बा रही विजेता, लाम्बा इंडियंस रही उपविजेता

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र में विधायक डॉ लालाराम बैरवा के जन्मोत्सव अवसर पर लाम्बा ग्राम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 20 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।। प्रतियोगिता 18 दिसंबर से प्रारंभ हुई थीं।

इस अवसर पर भव्य समापन समारोह का आयोजन श्री चामुंडा माताजी स्थान लाम्बा में समाजसेवी नरेंद्र सिंह कानावत, राजकुमार वैष्णव, उदय लाल जाट, तुलसीराम कुमावत, जगदीश कुमावत, मोहम्मद हुसैन, उदय लाल भोपाजी, कालू सिंह राठौड़, गणपत दास वैष्णव, फूलचंद कुमावत, रामस्वरूप गुर्जर, शिवराज कुमावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

ग्रामीणों व खेलप्रेमियों ने कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। टूर्नामेंट में लाम्बा क्षेत्र की 4 टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लाम्बा सुपरकिंग्स ने लाम्बा इंडियंस को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। मेन ऑफ द टूर्नामेंट कमलेश गुर्जर, बेस्ट बोलर गोविंद सिंह, बेस्ट बैट्समैन प्रियांशु पारीक रहे।

आयोजक समिति के प्रमुख सदस्य नरेश सेन, गजानंद कुमावत, सुरेश वैष्णव, कमलेश गुर्जर, विनीत सुवालका, वैभव पारीक ने सभी पधारे हुए अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed