सावित्री बाई फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

सावित्री बाई फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-अम्बेडकर विचार मंच संस्थान तहसील-फूलियाकलां के तत्वावधान में समाज सेविका व प्रथम भारतीय महिला सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन नई अरवड के सांगरिया चोराये पर किया गया।शिविर में सामाजिक सरोकार और मानवीय सेवा की…

1 minute

Read Time

सावित्री बाई फुले की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अम्बेडकर विचार मंच संस्थान तहसील-फूलियाकलां के तत्वावधान में समाज सेविका व प्रथम भारतीय महिला सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन नई अरवड के सांगरिया चोराये पर किया गया।शिविर में सामाजिक सरोकार और मानवीय सेवा की मिसाल पेश करते हुए कुल 97 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर में फूलियाकलां क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन स्थल पर सुबह से ही रक्तदाताओं की लम्बी कतारे देखने को मिली।

आयोजको द्वारा रक्तदाताओं के लिए समुचित चिकित्सा सुविधा,स्वल्पाहार एवं विश्राम की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार में दिए गए योगदान को याद किया।कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत अरवड,अम्बेडकर विचार

मंच संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर,समाज सेवक राजेन्द्र खटीक,बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष रामदयाल आर्टिया, मनीष आर्टिया,अम्बेडकर विचार मंच ब्लॉक अघ्यक्ष हंसराज रेगर कनेचन कला,भीम आर्मी अभिषेक खटीक, दीपक खटीक,समाज सेवक सावन आर्टिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed