,

शाहपुरा में परशुराम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कश्यप टीम ने जीता परशुराम प्रीमियर लीग-3 का खिताबशाहपुरा- राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-परशुराम सेवा समिति शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित परशुराम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-3) का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता गौतम संस्थान शाहपुरा के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहस्त्र ओदिच्य समाज…

2 minutes

Read Time

कश्यप टीम ने जीता परशुराम प्रीमियर लीग-3 का खिताबशाहपुरा-

राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-परशुराम सेवा समिति शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित परशुराम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

(सीजन-3) का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता गौतम संस्थान शाहपुरा के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहस्त्र ओदिच्य समाज अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, गौतम संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, जन स्वास्थ्य

अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता मयंक शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन भीलवाड़ा के पूर्व युवा अध्यक्ष शरद शुक्ला उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद शर्मा ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए,

जिससे खिलाड़ियों में अनुशासन, प्रतिभा एवं खेल भावना का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि दिनेश शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

अधिवक्ता अनिल शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों को बधाई दी।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम कश्यप ने 68 रनों का लक्ष्य टीम महर्षि गौतम के समक्ष रखा।

जवाब में टीम गौतम 65 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले में टीम कश्यप ने 2 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सोनू पारीक (बिशनिया) रहे, जिन्होंने 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली तथा गेंदबाजी में 2 विकेट लिए। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अरिंजय शर्मा (भीलवाड़ा),

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राधे शर्मा तथा मैन ऑफ द सीरीज राधे शर्मा (अवधेश शर्मा) रहे।विजेता टीम कश्यप को ₹15,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने सफल आयोजन के लिए परशुराम सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विपिन गौड़, मोहन चौबे, प्रभात शर्मा, अंकित भट्ट, महेश पाराशर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed