शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भीलवाड़ा में सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो मजदूर, गजानंद गाडरी और कमलेश गुर्जर, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे और सुबह बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
सूत्रों की मानें तो दोनों मजदूर प्रथम मंजिल पे कार्यरत थे पर उनकी लाश तीसरी मंजिल पर मिली है जो की संधिक्त परिस्थिति दर्शाता है। प्राथमिक जांच में जहरीली गैस से दम घुटने या करंट लगने की संभावना जताई गई , लेकिन मौत का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया है और उचित मुहावजे की मांग के साथ जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे है।मामला रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा का है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























