शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री रामस्नेही वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में वरिष्ठ उपाध्याय के छात्रों का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बसेर, मुख्य अतिथि योगेश कुमार व्यास , विशिष्ट अतिथि रामगोपाल सोमाणी, बालकृष्ण बीरा ,रामबख्श दाखेड़ा, रामस्वरूप काबरा ,ओम प्रकाश कुमावत , कैलाश जांगिड़ ,जयदेव जोशी थे।
प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।पिछले वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अतिथियों का प्रधानाचार्य परमेश्वर सुथार, रामबक्ष दाखेडा ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सेन ने किया।
कार्यक्रम में जयशंकर पाराशर , शशि कला शर्मा, संतोष शर्मा, चंद चौहान, भेरू गाडरी, सागर चावला , तस्लीम बानू , सितार मोहम्मद , लक्ष्मी तेली, पूजा मीणा, शिव प्रकाश कोली, दीपशिखा झाला व छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

























