,

ठाकुर केसरी सिंह बारहठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवखेड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ठाकुर केसरी सिंह बारहठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवखेड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत कुमार वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह, सुरेश घूसर एवं देवकिशन खारोल उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ठाकुर केसरी सिंह बारहठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवखेड़ा में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत कुमार वैष्णव, हर्षवर्धन सिंह, सुरेश घूसर एवं देवकिशन खारोल उपस्थित रहे।

वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में माधव दास वैष्णव, मदन खारोल, बरदु जाट, धना गाड़ी एवं छोटू गाडरी मौजूद रहे।समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविताएं, सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

विशेष रूप से “मारो शाहपुरा” गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन कोली ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन चंचल कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मृदुल गोठवाल, हंसा आचार्य, ममता जाट, कमलेश जाट एवं सर्वोचना धाकड़ सहित समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिठाई का वितरण किया गया।विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं ग्रामीणजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed