,

शाहपुरा के वेदांत व्यास जिला स्तर पर सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के होनहार खिलाड़ी वेदांत व्यास को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। वेदांत को यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, विधायक अशोक कोठारी एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के होनहार खिलाड़ी वेदांत व्यास को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

वेदांत को यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, विधायक अशोक कोठारी एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि वेदांत ने हाल ही में बिहार में आयोजित सब जूनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वेदांत की इस उपलब्धि पर जिला शूटिंग बॉल संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव परमजीत सिंह बल्ला, यंग स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, कोच नरेश पाल धाभाई, विजय सिंह धाभाई, सीताराम चौधरी,

दिनेश पाल सिंह, अनिल शर्मा, अनिल बघेरवाल, लक्ष्मेन्द्र सिंह, रोहित धाकड़, भगवत सिंह कानावत, प्रहलाद गुर्जर सहित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा व विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए वेदांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed