, ,

महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ने पुष्पांजलि कर मनाया निर्वाण दिवस

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उपखण्ड कार्यालय स्थित गांधी वाटिका में महात्मा गांधी के मूर्ति स्थल पर माला व पुष्पांजलि कर 2 मिनट का मौन रख शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने न केवल भारत को नई…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उपखण्ड कार्यालय स्थित गांधी वाटिका में महात्मा गांधी के मूर्ति स्थल पर माला व पुष्पांजलि कर 2 मिनट का मौन रख शहादत दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने न केवल भारत को नई दिशा दी, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दियावह भारतीय इतिहास के एक ऐसे पुरोधा हैं, जिसने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए ना केवल भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाया बल्कि अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया।

हालांकि आज यानी 30 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए काले अध्याय से कम नहीं है। यही वह दिन है साबरमती के संत ने हे राम कहकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

इस दिन बापू के आदर्शों व विचारों को याद किया जाता है नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल ने बताया कि भारत में “राष्ट्रपिता” के रूप में विख्यात गांधी के जीवन और कार्यों ने विश्व पर गहरा प्रभाव डाला है।

वे अहिंसा और सत्य के प्रति समर्पित थे। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि गांधी ने हमेशा सत्य को प्राप्त करने का प्रयास किया।

उन्होंने निरंतर अपने भीतर की अशुद्धियों को दूर करने की कोशिश की। उन्होंने हमेशा सत्य पर अडिग रहने और सत्य के ज्ञान को दैनिक जीवन में लागू करने का प्रयास किया। उन्होंने आध्यात्मिक सिद्धांतों को व्यावहारिक परिस्थितियों में लागू करने का प्रयास किया

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकंद तोषनीवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति संयोजक अविनाश शर्मा, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी पार्षद डॉ इशाक खान कायमखानी, मुबारिक हुसैन रंगरेज,

पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, वरिष्ट कांग्रेस नेता अखिल व्यास, अजय मेहता, जगदीश शोत्रीय, रमेश शर्मा, एडवोकेट मोहम्मद शरीफ, सुनील पाराशर, रजत जेन, धनराज जीनगर, अस्ति खा जी कायमखानी, लाला खा कायमखानी, दुर्गालाल शर्मा उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed