,

आरयूआईडीपी जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एफएसटीपी के फायदों की दी जानकारी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो की जानकारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुण्ड गेट शाहपुरा कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने ने उपस्थित विधार्थियो को बताया की साफ सफाई, स्वच्छ का पूरा ध्यान…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो की जानकारी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुण्ड गेट शाहपुरा कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट महेंद्र सिंह राणावत ने ने उपस्थित विधार्थियो को बताया की साफ सफाई, स्वच्छ का पूरा ध्यान रखे।

जिससे मच्छर ,मक्खी न हो और बड़ी बीमारियों जैसे डेंगू ,मलेरिया से बचाव हो जाये। अतः मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके इसका ध्यान रखे। इस विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया कि आपके घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल को टैंकों में भरकर जहाजपुर रोड धरती देवरा के पास में बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा।

वहां इसको ट्रीट कर खाद बनाया जाएगा और वानिकी, पेड़ो में उपयोग लिया जाएगा, इसेन निस्तारण के समय जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा साथ ही विद्यार्थियों को वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक देवी लाल बेरवा व विद्यालय के अध्यापक का सहयोग रहा इस गतिविधि में 40 छात्र छात्रा ने भाग लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed