, , , ,

बाल पर्यावरण योद्धा “ग्रीन लिटिल बेबी” श्रेया कुमावत पर बनी डॉक्यूमेंट्री का सफल समापन, कांग्रेस नेताओं के सहयोग से मिला अभियान को बल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के तहत “ग्रीन लिटिल बेबी” के नाम से पहचान बना चुकी बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भारती फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया। जिसकी शूटिंग का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।कम उम्र में ही श्रेया कुमावत ने जिस समर्पण…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के तहत “ग्रीन लिटिल बेबी” के नाम से पहचान बना चुकी बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण भारती फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया।

जिसकी शूटिंग का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।कम उम्र में ही श्रेया कुमावत ने जिस समर्पण और जुनून के साथ पर्यावरण संरक्षण को अपना लक्ष्य बनाया है, वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

वेस्ट (कचरे) से जैविक खाद तैयार करना, कम पानी में पौधारोपण के नवीन तरीके अपनाना, घर-घर जाकर लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना ये सभी प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं।इस डॉक्यूमेंट्री में श्रेया के इन नवाचारों और उनके अथक परिश्रम को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।

ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। पिछले 7 दिनों से लगातार विभिन्न स्थानों पर चली शूटिंग में श्रेया के कार्यों को वास्तविक रूप में फिल्माया गया है।इस प्रेरणादायक कार्य को साकार रूप देने में जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जब श्रेया कुमावत को आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पड़ी, तब कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत ने आगे बढ़कर न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान किया, बल्कि इस सामाजिक अभियान को मजबूती देने का कार्य भी किया।विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जब श्रेया के पिता रामधन कुमावत ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की, तो कांग्रेस नेताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रतिभावान और समाजहित में कार्य करने वाले बच्चों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

डॉक्यूमेंट्री निर्माण से जुड़े सदस्यों के अनुसार, यह फिल्म समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करेगी।

समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रेया कुमावत के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हर बच्चा श्रेया की तरह पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित हो जाए, तो निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

यह डॉक्यूमेंट्री शीघ्र ही आमजन के लिए प्रदर्शित की जाएगी, जिससे श्रेया कुमावत की प्रेरणादायक यात्रा जन-जन तक पहुंचे और “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित हो सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed