, ,

शाहपुरा-बनेड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती-फुलिया कला CHC बनेगा मॉडल अस्पताल – डॉ लालाराम बैरवा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और सुखद समाचार है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर डीएमएफटी (DMFT) फंड के अंतर्गत फुलिया कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने हेतु ₹2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 500 की वित्तीय स्वीकृति जारी…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और सुखद समाचार है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर डीएमएफटी (DMFT) फंड के अंतर्गत फुलिया कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने हेतु ₹2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 500 की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

इस स्वीकृति के माध्यम से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, आधारभूत सुविधाओं का उन्नयन तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक अन्य सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. बैरवा ने यह भी विश्वास जताया कि फुलिया कला CHC के मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन को समय पर एवं बेहतर उपचार मिल सकेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed