, , ,

राजस्थान। पीएफए द्वारा प्रदेश में 40 हजार व भीलवाड़ा में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण का शुभारंभ

पक्षियों को दाना पानी देना पुनीत कार्य – जिला कलेक्टर संधू शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा गर्मी में पक्षियों की भूख प्यास शांत करने के उद्देश्य को लेकर मुखर्जी पार्क में पेड़ पर परिण्डे बांधकर दाना पानी डालते हुए मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में…

1 minute

Read Time

पक्षियों को दाना पानी देना पुनीत कार्य – जिला कलेक्टर संधू

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था द्वारा गर्मी में पक्षियों की भूख प्यास शांत करने के उद्देश्य को लेकर मुखर्जी पार्क में पेड़ पर परिण्डे बांधकर दाना पानी डालते हुए मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में निशुल्क परिण्डे वितरित किये।

संधू ने मौजूद लोगों को कहा कि गर्मियों में पक्षियों को दाना पानी डालना पुनीत कार्य है। पीएफए संगठन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण के लिए पुनीत कार्य कर रही है। उन्होंने पक्षियों को दाना पानी देना पुण्य कार्य बताते हुए सभी को पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की बात कही।

संस्था के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि भीलवाड़ा में 4100 परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। परिण्डे संस्था के मुकेश अजमेरा, नवरत्न बंब, अब्बास अली बोहरा, दिलीप गोयल, सुरेश सुराना एवं रामनिवास लड्ढा से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

निशा जैन, चंदा सोनी, सुनीता मेहता, दिनेश माली, राजेंद्र शेखावत, राकेश सहारा, राजू चौधरी, राजकुमार माली सहित अनेक लोगों ने परिंडे प्राप्त कर दाना पानी डालने की जिम्मेदारी ली। जाजू ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से अनवरत परिंडे का निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

पी एफ ए द्वारा प्रदेश के जयपुर, टोंक, सिरोही, बांसवाड़ा सहित 18 जिलों में 40 हजार परिंडों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed