• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

बाल कल्याण समिति सदस्य द्वारा किया विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सीतापुर व रिछारी में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

G Andher Nagri by G Andher Nagri
December 8, 2025
in मध्यप्रदेश, शिक्षा, समाज
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। 6 दिसंबर2025 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, शिक्षा के महत्ता बताने, बच्चों को प्राप्त अधिकारों से परिचित कराने व उन्हें कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से संवेदनशील कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में संचालित संवाद अभियान के तहत बाल कल्याण समिति सदस्य श्री रामजीशरण राय व एवं परियोजना के जिला समन्वयक श्री अशोककुमार शाक्य द्वारा शासकीय एकीकृत शाला सीतापुर व शासकीय माद्यमिक विद्यालय रिछारी भ्रमण कर छात्रों, परिजनों स्वसहायता समूह के सदस्यों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में रामजीशरण राय सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा स्कूल में सतत अनुपस्थित रहने वाले व नियमित न आने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ चर्चा कर शिक्षा के महत्व को बताते हुए बालकों के सर्वोत्तमहित को दृष्टिगत रखते हुए उनसे नियमित स्कूल भेजने का आव्हान किया ताकि वे सर्वांगीण विकास कर सकें।

स्व सहायता समूह सदस्यों से भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता के बारे में चर्चा की गई। संवाद के दौरान सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181, 112 व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की व्यापक जानकारी दी गई। संवाद के दौरान वैधानिक जानकारी देते हुए अशोक कुमार परियोजना ने बच्चों से उनकी अपेक्षाएं जानी और कानूनी अधिकार व संचालित अधिनियमों के बारे में बताया। साथ ही परिजनों को आवश्यक जानकारी देते हुए बच्चों के भविष्य के बारे में आगाह किया कि अशिक्षित रहने पर वे किस प्रकार जीवन व्यतीत करने को मजबूर होंगे साथ ही कानूनी जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति सदस्य रामजीशरण राय ने शिकायत पेटिका के बेहतर उपयोग हेतु समिति निर्माण व खोलने का समय व अंतराल तय करने हेतु निर्देशित किया। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रयास करने की बात कही।

विद्यालय में खेल व रचनात्मक गतिविधियों कराने हेतु सहमति बनीं। उपस्थित परिजनों ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं स्वसहायता समूह सदस्यों ने व्यवस्थाओं को बेहतर करने हेतु सहमति दी। आगामी संवाद कार्यक्रम पालक शिक्षक बैठक में क्या जावेगा। सीतापुर संवाद कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री शिक्षक कैलाश नारायण तिवारी, संतोष गुप्ता, श्रीमती ऊषा वर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा व रिछारी में मुहम्मद खालिद, अरविन्द कुमार गोस्वामी, सुश्री नीतू प्रजापति उपस्थित रहे।

About The Author

G Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

दिव्यांग संघ का सम्मान समारोह हुआ अम्बेडकर स्मारक पर

Next Post

भीम आर्मी युवा मंडल अन्दौर ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri