• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Andher Nagri by Andher Nagri
January 1, 2026
in मध्यप्रदेश, समाज
0
श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आष्टा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मालवा माटी के संत श्री गोविंद जाने जी महाराज के श्रीमुखारबिंद से हुआ। कथा के प्रथम दिवस गुरुदेव के स्वागत हेतु श्रद्धालु आष्टा बाईपास चौपाटी पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भव्य काफिले के रूप में गुरुदेव की अगवानी की। काफिला अलीपुर से अस्पताल चौराहा, बुधवारा, गल चौराहा, कॉलोनी चौराहा होते हुए नया दशहरा मैदान स्थित कथा स्थल पहुंचा। प्रथम दिवस ही भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया।

कथा एवं नववर्ष के प्रथम दिवस पर संत श्री गोविंद जाने जी महाराज ने कहा कि सत्कर्म, पूजा-पाठ और अध्यात्म को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सत्कर्म के पांच स्टेशन हमें मोक्ष तक पहुंचाते हैं—गौ माता की सेवा, दान-दक्षिणा, गुरु सेवा और माता-पिता की सेवा।उन्होंने कहा कि जीवन में सद्गुरु ही सत मार्ग दिखाते हैं

और परमात्मा के दर्शन सद्गुरु के माध्यम से ही संभव हैं। जिनके पास सत्कर्म, ईमान और चरित्र की पूंजी होती है, वह व्यक्ति कभी अकेला नहीं होता। घर के बड़े-बुजुर्गों एवं गौ माता को प्रतिदिन प्रणाम करने से मनुष्य सदैव ऊपर वाले की कृपा दृष्टि में बना रहता है।

गुरुदेव ने यह भी कहा कि अच्छे कर्मों का फल पूरे परिवार को मिलता है तथा जहां मान-दान और सम्मान होता है, वहां प्रेम स्वतः ही प्राप्त होता है। अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर प्रथम दिवस की कथा को विराम दिया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रूपेश राठौर, डॉ मनोज नागर , विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, न प अध्यक्ष राय सिंह मेवाडा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पंचम,पत्रकार दिनेश शर्मा, जीतेंद्र राठौर, अंकित जैन, प्रवेश शर्मा, जगदीश चौहान, डॉ मीना विनीत सिंगी, जीवन सिंह मंडलोई, सौभाल सिंह मुगली, बंटी मेवाड़ा, चेतन सिंह ठाकुर, राजा मेवाड़ा, चेतन वर्मा, कृपाल सिंह पटाडा, जुगल पटेल, तेज सिंह राठौड़,

नानूराम मेवाड़ा, जितेंद्र सितोलिया, शैलेंद्र राजपूत, धीरप पटेल, जाटाल सिंह, चंदर सिंह ठेकेदार, लखन पाटीदार, रतन सिंह डॉक्टर, रघुवीर चौहान, मनोहर मंडलोई, नप अध्यक्ष हेमकुमार राय सिंह मेवाडा भगवती सोनी संध्या बजाज मंजू राठौर विनीता महेश्वरी सुनीता पांचाल कृष्ण वर्मा उर्मिला मेवाड़ा शाहिद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#देवास#मध्यप्रदेश
Previous Post

राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Next Post

सनातन विश्व दर्शन मंदिर में नया साल के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु।

Next Post
सनातन विश्व दर्शन मंदिर में नया साल के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु।

सनातन विश्व दर्शन मंदिर में नया साल के पहले दिन उमड़े श्रद्धालु।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri