विगत दिवस (24-12-25) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अटल स्मृति पर्व के अंतर्गत जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल के सौजन्य से दीपदान का कार्यक्रम किला चौक पर आयोजित किया गया ।
जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर भारत माता एवं अटल जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीपदान कर श्रद्धेय अटल जी के विचारों और राष्ट्र के लिए उनके योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला संयोजक अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम गोविंद ज्ञानानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रामजी खरे, वरिष्ठ नेता रामदास झस्या, बद्री साहू, मोहन पटवा, नगर अध्यक्ष पुनीत टिलवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजू त्यागी, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, नगर महामंत्री जौली शुक्ला, नगर महामंत्री अनिल भारती, मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भज्जू राय सहित जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, जिला व नगर के पदाधिकारियों तथा अन्य देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया।
























